कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जामताड़ा में सामुदायिक वनभोज का हुआ आयोजन
झारखंड न्यूज़ 24
जामताड़ा
मनीष बरणवाल
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर जनजातीय कार्य मंत्रालय बीते 1 नवम्बर से आगामी 15 नवंबर तक “जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा” का आयोजन कर रही है। जो “जनजातीय गौरव वर्ष”का राष्ट्रीय उत्सव है। यह पखवाड़ा पूरे देश में जनजातीय समुदायों की विरासत, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सम्मानित करने हेतु आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय समारोह में जनजातीय संस्कृति, लोककला, व्यंजन, हस्तशिल्प और विकास प्रदर्शनी के साथ-साथ भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
इसी निमित्त सोमवार को के०जी०बी०भी० कस्तूरबा विद्यालय जामताड़ा के सभागार में झारखंड सरकार के द्वारा आदेशित जनजातीय गौरव दिवस पखवारा के अंतर्गत सामुदायिक वनभोज का आयोजन किया किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चियों के द्वारा अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाया गया। जिसमें पकौड़ी, मुड़ी, चावल, डाल, घुंघनी, चटनी, पपीता, अनरसा, हलवा आदि ओर भी कई प्रकार के जनजातीय व्यंजन वनभोज में बनाया गया था। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि कुमारी के द्वारा सभी बच्चियों को सराहना किया गया मौके पर पिंकी झा, मंजू रानी, अनीता मरांडी, कविता, प्रियंका, रिया, दीपाली, अन्नू, पूनम, मंजुला, आदि स्कूल के सभी लोग उपस्थित थे।

