Ad image

आजसू पार्टी बरगद का पेड़, कुछ पत्तों के गिरने से नहीं डगमगाएगी: जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आजसू पार्टी बरगद का पेड़, कुछ पत्तों के गिरने से नहीं डगमगाएगी: जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य

झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “इक्का-दुक्का पत्ते गिर जाने से पेड़ नहीं गिर जाता, आजसू पार्टी बरगद का पेड़ है।” जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि देवघर जिले में आजसू पार्टी का मजबूत जनाधार है और संगठन किसी का मोहताज नहीं है।

- Advertisement -

आदर्श लक्ष्य ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी 2029 के चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट गई है। युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा बूथ स्तर पर पार्टी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एनडीए सहयोगी दलों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने सलाह दी कि गठबंधन के भीतर तोड़फोड़ की राजनीति से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गठबंधन की एकजुटता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन को कमजोरी न समझा जाए और जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश है कि “ईंट का जवाब पत्थर से देना हम भी जानते हैं।”

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इसी पृष्ठभूमि में आजसू नेतृत्व की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

- Advertisement -

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोगों के जाने से पार्टी कमजोर नहीं होती, बल्कि इससे संगठन और अधिक दृढ़ संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर पाता है। उन्होंने दावा किया कि आजसू पार्टी देवघर में अपने संगठनात्मक विस्तार और जनाधार को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *