Ad image

धूमधाम से सम्पन्न हुई बाबा गढ़वे साहेब की वार्षिक पूजा सह मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

धूमधाम से सम्पन्न हुई बाबा गढ़वे साहेब की वार्षिक पूजा सह मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

झारखंड न्यूज़ 24
करों, देवघर:-

गांव के लोगों को सुरक्षित रखने वाले, संकटों को दूर करने वाले देवता बाबा गढ़वे साहेब की वार्षिक पूजा सह मेला करों अनुमंडल के करों प्रखंड अंतर्गत धार्मिक एवं ऐतिहासिक गांव करोंग्राम में धूमधाम और उत्सवी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दराज के गांव कमलकर, रान्हा, सिरियां, गोविन्दपुर, देपुर, पंचगड़िया, चांदचोरा, रानीडीह, केंदवरिया, करोपहाड़ी, सालतर, डूमरतर एवं आलपुर सहित कई गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने बाबा गढ़वे साहेब मंदिर में माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाओं के दल पूजा सामग्री जैसे फूल, जनेऊ, मिट्टी से निर्मित घोड़ा, पेड़ा एवं गुड़ चढ़ाने के लिए मंदिर परिसर में जुटे रहे।

- Advertisement -

गौरतलब है कि इस मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा पूजा नहीं की जाती, बल्कि परंपरागत रूप से रजवार समुदाय के वंशज ही पूजा-अर्चना करते हैं। पुजारी पटल रजवार एवं रवि रजवार द्वारा श्रद्धालुओं को बारी-बारी से पूजा कराई गई तथा मंगल टीका लगाया गया।
मान्यता है कि रात के समय बाबा गढ़वे साहेब घोड़े पर सवार होकर पूरे गांव की पहरेदारी करते हैं, जिससे गांववासी निश्चिंत और सुरक्षित रहते हैं। गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित इस मंदिर को लोग अत्यंत पवित्र मानते हैं। क्षेत्र के लोग कहीं बाहर जाने से पहले बाबा का स्मरण करते हैं और किसी भी शुभ कार्य से पूर्व श्रद्धा-भक्ति के साथ “जय बाबा गढ़वे साहेब” का जयकारा लगाते हैं।
इतिहास के अनुसार वर्ष 1934 ईस्वी में बाबा गढ़वे साहेब मंदिर का निर्माण किया गया था, जिसका संरक्षण तत्कालीन राजा रानी मंदाकिनी के परिवार द्वारा किया जाता है।
मेले में गुपचुप, चाट सहित विभिन्न खाद्य स्टॉलों पर बच्चों और युवाओं ने खूब आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने प्रसाधन एवं श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की।
इस अवसर पर पूजा समिति के संयोजक राकेश सिंह, मिहिर रजवार, कारू रजवार, चपटु रजवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं मेला देखने आए लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *