Ad image

मधुपुर में सार्वजनिक उपयोग के लिए स्थापित हुई वॉटर चिलर मशीनें, ट्रस्ट की सराहना

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मधुपुर में सार्वजनिक उपयोग के लिए स्थापित हुई वॉटर चिलर मशीनें, ट्रस्ट की सराहना

झारखंड न्यूज़ 24
मधुपुर, देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

समाजसेवा और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त वॉटर चिलर मशीनों का उद्घाटन मधुपुर के दो प्रमुख स्थलों—श्याम मंदिर परिसर और मधुपुर कोर्ट परिसर—में किया गया। उद्घाटन का कार्य PMJF लायन अरुण कुमार गुटगुटिया ने संपन्न किया।
पहले चरण में उद्घाटन श्याम मंदिर परिसर में किया गया, जबकि दूसरे चरण में कोर्ट परिसर में मशीन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर PMJF लायन अरुण कुमार गुटगुटिया ने कहा कि स्वच्छ पेयजल सभी की मूलभूत आवश्यकता है और ट्रस्ट का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वच्छ व ठंडा जल पहुँच सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ट्रस्ट जनहित के ऐसे कार्य जारी रखेगा।
लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक ने कहा कि वॉटर चिलर जैसी सुविधाएं आम लोगों को प्रतिदिन सीधा लाभ देती हैं। उन्होंने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऐसे कार्यों में सहयोग करता रहेगा।
मधुपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर की व्यवस्था अधिवक्ताओं, वादकारियों और आगंतुकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इसे समाजहित में एक सार्थक पहल बताया।

- Advertisement -

इन दोनों कार्यक्रमों में लायंस क्लब के सचिव लायन विजय आनंद लछिरामका, डिस्ट्रीक्ट को-चेयरपर्सन (लायंस क्वेस्ट) लायन बिनोद लछिरामका, लायन देवानंद तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्याम मंदिर परिसर के कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश गुटगुटिया, रोहित लछिरामका, सोनी खंडेलवाल, राज टिबड़ेवाल, संजय गुटगुटिया, संजय अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
वहीं कोर्ट परिसर के कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद शाही, महासचिव श्यामसुंदर भैया, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) जितेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) संजय सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय शाही, संयुक्त कोषाध्यक्ष अवधेश ठाकुर सहित कई अधिवक्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन की ओर से सचिव श्यामसुंदर भैया और प्रशासनिक सचिव जितेंद्र कुमार ने इस सेवा कार्य के लिए PMJF लायन अरुण कुमार गुटगुटिया को धन्यवाद पत्र भेंट किया।
उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए ऐसे जनहितकारी प्रयासों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *