Ad image

पौष पूर्णिमा पर संकट मोचन धाम पथरोल में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजन संध्या व हनुमान महा आरती के साथ हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पौष पूर्णिमा पर संकट मोचन धाम पथरोल में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजन संध्या व हनुमान महा आरती के साथ हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

झारखंड न्यूज़ 24
पथरोल, देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

सिद्ध पीठ पथरोल के कालीधाम स्थित संकट मोचन धाम में शुक्रवार देर शाम पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भजन संध्या, हनुमान जी की महा आरती एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण में भक्ति रस का आनंद लिया।

- Advertisement -

बताया गया कि संकट मोचन धाम पथरोल में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा हनुमान की महा आरती, भजन-कीर्तन एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण की परंपरा निरंतर चली आ रही है। इसी कड़ी में पौष पूर्णिमा के अवसर पर भी भक्तों के सहयोग से भजन संध्या व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी गोतम पाठक द्वारा हनुमान चालीसा की पाठ से की गई। इसके पश्चात भजन गायकों लालटू पाल, रामजी रवानी एवं कुमार जितेंद्र ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं संगीत संगत में सुरेन दास, दयानंद झा, दिनेश दास, जटाशंकर राउत डब्लू सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को और भी भक्तिमय बना दिया।

मंदिर प्रबंधक दिलीप पाठक ने बताया कि यहां प्रत्येक पूर्णिमा को भक्तों के स्वैच्छिक सहयोग से भजन संध्या एवं खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाता है, जिसमें सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।

मौके पर संतोष पाण्डेय, महेंद्र तिवारी, विकास पोद्दार, संदीप साह, सुशील सिंह, गंभीर कुमार, बिजेंद्र मंडल, किशुन साह, रमन कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के माधो मंडल, कारू रवानी, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, अजय रवानी, दिनेश दास, नरेश रजवार, अक्षय शर्मा, राजकिशोर, गुणधार मंडल, महेंद्र विश्वकर्मा, कामदेव रवानी, जग्गू रवानी, कामदेव महतो, गुड़ा पंडित, उमा रवानी, पंचु शर्मा, बलदेव रवानी, रवि रवानी, राजेश रवानी, सुधीर महतो, मनोज यादव, जटाशंकर राउत, हीरो यादव सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -

पूरे आयोजन के दौरान संकट मोचन धाम परिसर भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *