Ad image

मंदरा पुलारीटांड में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मंदरा पुलारीटांड में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं

बाघमारा (धनबाद):

बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा पुलारीटांड इलाके में बीती 1 जनवरी की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

बरोरा थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस अज्ञात मृतक को पहचानता या उसके बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो वह तुरंत बरोरा थाना से संपर्क करे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *