Ad image

बीच सड़क में मां-बेटी से की गई मारपीट

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बीच सड़क में मां-बेटी से की गई मारपीट

घटना से आहट 16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या,

बाघमारा (धनबाद):

कोयलांचल में एक ओर जहां लोग नए साल का पहला दिन पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं बाघमारा के रामकनाली ओपी क्षेत्र में एक परिवार के लिए यह दिन काला दिन बन गया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे रामकनाली ओपी क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर बीच सड़क मां-बेटी के साथ खुलेआम मारपीट और अपमान की घटना सामने आई। इस अपमानजनक घटना से आहत 16 वर्षीय किशोरी सलोनी घर लौटकर फंदे से झूल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया है। शनिवार को मृतका की मां आरती देवी रामकनाली ओपी पहुंचीं और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

बताया जा रहा है कि यह मामला कथित अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार रामकनाली झारखोर बस्ती निवासी स्वर्गीय गोवर्धन महतो की पत्नी आरती देवी और आदर्श कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी संजय महतो के बीच अवैध संबंध की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में सच्चाई का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

टोटो से जबरन उतारकर की गई बेइज्जती, बेटी के बाल पकड़कर खींचे – आरती देवी

- Advertisement -

मृतका की मां आरती देवी ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपनी 16 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ टोटो से अपने मायके झारखोर बस्ती जा रही थीं। इसी दौरान रामकनाली ओपी के पास आदर्श कॉलोनी निवासी संजय महतो की पत्नी चाइना देवी, बेटा निकेश महतो और बेटी दीपा महतो ने दर्जनों लोगों के सामने उन्हें जबरन टोटो से उतार दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उनकी बेटी के बाल पकड़कर खींचे गए और खुलेआम अपमानित किया गया। यह अपमान सलोनी सहन नहीं कर सकी और घर जाकर आत्महत्या कर ली।

आरती देवी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पीड़िता के फर्द बयान, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को नहीं सौंपा गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *