Ad image

नीरज स्मृति मंच की ओर से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नीरज स्मृति मंच की ओर से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

जोड़ापोखर (धनबाद):

- Advertisement -

 

नीरज स्मृति मंच एवं लोकेश्वरा नंदा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जेलगोरा सामुदायिक भवन में पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के नेतृत्व में निःशुल्क नेत्र जांच तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुभारंभ जमसं बच्चा गुट के वरिष्ठ नेता उमाशंकर शाही , मल्लू सिंह ,सुबोध सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा पूर्व डिप्टी मेयर स्वः नीरज सिंह के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

शिविर में चिकित्सक ने लगभग ढाई सौ नेत्र रोगियों का मशीन द्वारा तथा मधुमेह एवं होमियोग्लोबिन की भी जांच की गई। जिसमें लगभग 30 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जिसका अस्पताल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन कर सभी को चश्मा दिया जाएगा।

- Advertisement -

इस अवसर पर मल्लू सिंह ने कहा कि नीरज स्मृति मंच का एक ही मकशद है गरीबों की सेवा करना है जिसका तरह तरह के शिविर लगाकर सेवा की जा रही है। शिविर को सफल बनाने में नीरज स्मृति मंच के यू एस शाही,मृणालकांत सिंह,अमरजीत यादव,भोला यादव,जय कुमार,राजेश यादव ,रामबाबू सिंह आदि सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *