Ad image

धनबाद में चला विशेष एंटी क्राइम अभियान, 1234 वाहनों की सघन जांच, कई वाहन जब्त.

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

धनबाद में चला विशेष एंटी क्राइम अभियान, 1234 वाहनों की सघन जांच, कई वाहन जब्त.

एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस की नाकेबंदी, अपराध पर कसा कानून का शिकंजा

धनबादः

जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को धनबाद पुलिस द्वारा विशेष एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। अभियान शाम शुरू होकर देर रात तक लगातार चला।

- Advertisement -

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य वांछित अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी, जांच के दौरान चोरी के वाहनों की पहचान, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाना, जुआ एवं लॉटरी के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना था। इसके साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों पर विशेष नजर रखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई और कई वाहनों को जब्त भी किया गया।

अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने नाकेबंदी की। इस दौरान आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की जांच की गई। पुलिस कर्मियों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर उनके गतिविधियों के बारे में पूछताछ भी की गई।

एसएसपी ने बताया कि इस तरह के एंटी क्राइम अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

- Advertisement -

अभियान के दौरान जिले भर में कुल 1234 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 878 दोपहिया एवं 356 चारपहिया वाहन शामिल थे। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई, नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी बनी रही।

एसएसपी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराध से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। किसी भी तरह की सूचना स्थानीय थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *