Ad image

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

दुमका/शहर
अक्षय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बैठक के दौरान विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

- Advertisement -

बैठक में उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति की भी समीक्षा की। श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी प्रखंडों में तिथिवार व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ संगठित मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने पर बल दिया, जहां से श्रमिक रोजगार की तलाश में बाहर जाते हैं। इन क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजित कर पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया।

नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने युवाओं के समुचित मार्गदर्शन के लिए नियमित रूप से कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

आईटीआई कॉलेजों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को छात्रों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु ठोस एवं प्रभावी पहल की जाए।

- Advertisement -

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *