Ad image

अनियंत्रित रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी से टकराईं वृद्ध महिला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अनियंत्रित रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी से टकराईं वृद्ध महिला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

नोनीहाट/ दुमका
अक्षय कुमार मिश्रा

नोनीहाट / झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक अत्यंत हृदयविदारक रेल दुर्घटना हुई है। हंसडीहा-नोनीहाट रेल खंड पर नोनीहाट रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूर चंद्रदीप गांव के पास स्थित रेल फाटक से मात्र 200 मीटर की दूरी पर, रेलवे पोल संख्या 87/3 के समीप एक वृद्ध महिला की मालगाड़ी (मालवाहक ट्रेन) से टकराने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतका की पहचान पवनी देवी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय सीताराम तत्व की पत्नी थीं और उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला रेल लाइन को अनियंत्रित तरीके से पार करने की कोशिश कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस पूरे दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पार्थिव शरीर को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद पोस्टमार्टम के दुमका फूलों झानों हॉस्पिटल भेज दिया। प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

परिवार और स्थानीय निवासियों में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *