Ad image

पारिवारिक कलह के कारण युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पारिवारिक कलह के कारण युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

नोनीहाट/ दुमका
अक्षय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

नोनीहाट (दुमका): दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर नोनीहाट रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर दूर भंडारो गांव के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई। गोड्डा से सियालदह जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक की पहचान नायचक गांव निवासी सोवान मुर्मू (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रविवार को लगभग 11:15 बजे पोल संख्या 94/3 के पास हुई। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के पिता लखीराम मुर्मू ने बताया कि घर में आपसी कलह के चलते उनका बेटा तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

सोवान अपने पीछे माता-पिता और पत्नी को छोड़ गया है। घटना की खबर फैलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता पुत्र की मौत देख इतने आहत हो गए कि वे भी ट्रेन के नीचे कूदकर जान देने पर आमादा हो गए, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पटरी से हटा लिया और बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *