सांसद खेल महोत्सव 2025 – गिरिडीह में हुआ खेलों का भव्य शुभारंभ
गिरिडीह
इनडोर स्टेडियम, गिरिडीह सर्किट हाउस के सामने में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत विभिन्न खेलों का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वस्थ भारत – सशक्त भारत के संकल्प को दोहराया। यह आयोजन 26 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। गिरिडीह में आज तीन प्रमुख खेलों – बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज – की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ, जिनमें कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन गर्ल्स अंडर-15 वर्ग में राशी कुमारी विजेता और काव्या कृष्ण उपविजेता रहीं। टेबल टेनिस गर्ल्स वर्ग में प्रगती कुमारी ने प्रथम स्थान और आकृति कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस बॉयज़ वर्ग में आशीष मुर्मू विजेता एवं समर्थ गुप्ता उपविजेता बने। शतरंज (चेस) बॉयज़ वर्ग में सिद्धार्थ गुप्ता ने बाजी मारी जबकि अजय कुमार उपविजेता रहे। गर्ल्स वर्ग में अक्षता केडिया विजेता और ऋधि छेत्री उपविजेता बनीं। आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 14 नवम्बर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा 16 नवम्बर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता, शारीरिक सुदृढ़ता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शब्दों में खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी मजबूत बनाते हैं। खेलो इंडिया, फिट रहो इंडिया – यही युवा शक्ति का मंत्र है। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संरक्षक मा. श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी (केंद्रीय मंत्री एवं सांसद, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
मुख्य अतिथियों में बगोदर विधायक श्री नागेन्द्र महतो जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महादेव दुबे जी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मुनिया देवी जी, पूर्व जिला सांसद प्रतिनिधि श्री दिनेश यादव जी, गिरिडीह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेश मंडल जी, तथा सांसद खेल महोत्सव संयोजक श्री मुकेश जलान जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। श्री मुकेश जलान, जो सांसद खेल महोत्सव – कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक हैं, ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है और फिट इंडिया, युवा इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।
अन्य उपस्थित अतिथियों में श्री देवनाथ राणा, श्री नवीन सिन्हा, श्री संदीप डेंगईच, श्री महेंद्र वर्मा, श्री सुभाष सिन्हा, श्री अरुण हाजरा, श्री कामेश्वर पासवान, श्री मनीष वर्मा, श्री पवन साव, श्री राजेंद्र यादव (जमुआ प्रखंड सांसद प्रतिनिधि), श्री यदुनंदन पाठक, श्री विनय शर्मा, श्री नवनीत सिंह, श्री महेश राम, इंजीनियर विनय सिंह, श्री वीरेंद्र तिवारी, श्रीमती रीता माथुर, श्री पवन पाण्डेय, श्री पुरुषोत्तम चौधरी, श्री टुपलाल वर्मा, श्री कृष्ण कुमार वर्मा, श्री अशोक राय, श्री सुमन सिन्हा, श्री सुनील साव, श्री प्रकाश दास (SC मोर्चा जिला अध्यक्ष, गिरिडीह), श्री साहिल शर्मा (सोशल मीडिया संयोजक, गिरिडीह), श्री अनूप सिन्हा (जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, गिरिडीह), श्री लाल गोविंद मिश्रा एवं श्री उदय साव सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “फिट इंडिया, युवा इंडिया” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन — सभी प्रतियोगिताओं के उपरांत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आगामी तिथि को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को माननीय केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कोडरमा श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों को भी बधाई एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

