प्रकाश दिवस को लेकर सिख समाज द्वारा 29 दिसंबर से 3 दिसंबर तक लगातार प्रभात फेरी निकाली गई
गिरिडीह
सिक्खों के दसवें गुरु साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश दिवस को लेकर गिरिडीह में सिख समाज द्वारा 29 दिसंबर से 3 दिसंबर तक लगातार प्रभात फेरी निकाली गई। इसी कड़ी में शनिवार को भी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जो की बंगाल रूबी,शिवम् हॉस्पिटल ,मकतपुर चौक, काली बाड़ी, पदम् चौक, मुस्लिम बाज़ार, महाराजा अग्रसेन चौक(बड़ा चौक), गांधी चौक होते हुए गुरुद्वारा साहेब स्टेशन रोड पहुंची ,जहां पर प्रभात फेरी का स्वागत डाक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, बीवी त्रिलोचन कौर मोंगिया के द्वारा पुष्प वर्षा करके किया गया।
इस प्रभात फेरी के दौरान लगातार श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिससे पूरा माहौल भक्तिमय में हो गया। वंही गुरुद्वारा साहेब स्टेशन रोड पहुंचने के बाद गुरुद्वारा साहब में कीर्तन का आयोजन किया गया तथा इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई । इस मौके पर प्रभात फेरी में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शमी सरदार, दलजीत सिंह दुआ ,सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार मंजीत सिंह सलूजा सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, सुधीर आनंद ,रानी कौर, जसविंदर कौर, रविंदर कौर ,जगजीत कौर परमजीत कौर, इसमीत कौर सहित बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

