Ad image

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई गई

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई गई

गिरिडीह

जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि देश की आजादी के बाद लगभग 600 रियासतों का भारत में विलय कर आज भारत को वर्तमान स्वरूप में खड़ा करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है यह राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा साथ ही साथ आज देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है उन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत को एक मजबूत देश के रूप में खड़ा किया जब दुनिया दो ध्रुवों मैं बटी थी उसे वक्त भारत देश को निरपेक्ष रखते हुए दुनिया के अधिकांश देशों को लेकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन खड़ा किया पाकिस्तान को बांटकर दुनिया के नक्शे पर एक नए देश का निर्माण कराया और आज भी जितना बड़ा सैन्य समर्पण पाकिस्तान की सेना ने भारत के सामने किया उसकी दूसरी मिसाल कहीं दुनिया में नहीं मिलती विपक्षी नेताओं ने भी जिसे साक्षात दुर्गा कहा ऐसी शेरनी को आज पूरा कृतज्ञ राष्ट्र श्रद्धा भाव से नमन कर रहा है मौके पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश वर्मा ने कहा की आज दोनों महान शख्सियत को याद करने का दिन है जिन्होंने इस राष्ट्र की मजबूती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया यह राष्ट्र और हम सब सदा उनके ऋणी रहेंगे मौके पर मुख्य रूप से अशोक विश्वकर्मा पप्पू विश्वकर्मा मदन विश्वकर्मा पंकज कुमार सागर इरफान अली गुलाम मुस्तफा साबिर अहमद खान परेश नाथ मित्र अमित कुमार सिन्हा मनोज कुमार राय अनिमेष देव सिकंदर अंसारी मोहम्मद अली खान मोहम्मद निजाम समीम मुखिया कृष्ण सिंह शहाबुद्दीन खान सरफराज अंसारी सोहेल परमेश्वर मेहता विनीत भास्कर मोहम्मद टार्जन पुरुषोत्तम चौधरी मोहम्मद सोहेल सोनू खान क्यमुल अंसारी सहितबड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *