Ad image

ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत

ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा, रिम्स रांची में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हजारीबाग

हजारीबाग में नए साल की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। लाखे बगीचा निवासी मो. जीशान पिता इम्तियाज अहमद, जो सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था, 1 जनवरी की मध्यरात्रि करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान संत कोलंबस कॉलेज के गेट के सामने एक अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -

हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल जीशान को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। रांची रिम्स में इलाज के दौरान आज शुक्रवार करीब 1 बजे मो. जीशान की मौत हो गई। वह अपने परिवार का बड़ा बेटा और अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और दो बहन हैं। इस दुखद घटना के बाद लाखे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात ट्रक की तलाश में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *