बरकट्ठा में बैंक खाते से 58 हजार रुपये की अवैध निकासी. शाखा प्रबंधक ने रिकवरी का दिया आश्वासन
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा के ग्राम परबत्ता निवासी कुंती देवी पति राजेश शर्मा के बैंक खाते से 58 हजार रुपये की अवैध निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी महिला का परिवार पिछले तीन दिन से अपने बचत खाता से अवैध निकासी को लेकर काफी परेशान थीं। अंत में कुंती देवी ने पूर्व मुखिया बसंत साव एवं समाजसेवी दर्शन सोनी को अपना दुखड़ा सुनाई तो बात सामने आई। कुंती देवी ने बताया कि कभी भी किसी काम से न तो वह ग्रामीण बैंक गई और ना ही किसी बीसी पॉइंट गई।
इसके बावजूद महिला के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक बरकट्ठा बचत खाता संख्या 22022175597 से क्रमशः पांच बार में दस दस हजार रुपये करके एवं एक बार 86 सौ रुपये कुल मिलाकर 58600 रुपये की निकासी कर लिया गया। जांच में पता चला कि आधार सिस्टम से बरकट्ठा ग्रामीण बैंक के बीसी वन आरएसआरजी 4059 से निकासी की गई है। संचालक पंचम पांडेय ने स्वीकार किया कि हमने इसी खाते का आधार आधारित भुगतान कुल 58000 हजार रुपये किया है। जब मामला में ग्रामीण बैंक बरकट्ठा शाखा प्रबंधक मो अफजल खान से पूछा गया तो कुंती देवी का एकाउंट जांच किया गया तो पता चला कि इनके खाता में किसी दूसरे का आधार नंबर जुड़ गया है। जिसके कारण यह निकासी कोई फूलों देवी के द्वारा कर ली गई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जब यह बैंक दूसरे बैंक से मर्जर हो रहा था इस तरह का कई मामले सामने आये थे। लेकिन निकासी की इस तरह का यह पहला मामला है। उन्होंने पीड़िता को आश्वस्त किया कि निकासी हुई पैसे की रिकवरी की जाएगी साथ ही उचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बालकी यादव, रामेश्वर यादव, महेश मंडल, दीपक सोनी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

