WhatsApp Group Join Now
हुरहुरु के लंबा तालाब में हादसा , डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
हजारीबाग
हुरहुरु स्थित लंबा तालाब सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना, जहां तालाब में डूबने से एक युवक की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान शंभु राणा 24 वर्ष के रूप में हुई है।
वह सरदार चौक, विष्णु मंदिर गली, थाना सदर बड़ा बाजार, हजारीबाग का रहने वाला था और उसके पिता का नाम रामावतार राणा बताया गया है।बघटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

