Ad image

बरकट्ठा अस्पताल में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन. मरीजों का हुआ स्वास्थ्य जांच

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा अस्पताल में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन. मरीजों का हुआ स्वास्थ्य जांच

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उदघाटन प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, उपाध्यक्ष कुद्दूश अंसारी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्ना रानी कुंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला 6 से 10 जनवरी 2026 तक विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -

डॉ रत्ना रानी ने कहा कि मेले में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई, जिसमें बीपी, शुगर एवं आंखों की जांच शामिल है। साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण, आयुष्मान एवं आभा कार्ड निर्माण तथा टीबी, मलेरिया और परिवार नियोजन जैसी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तीम महतो, झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता, डॉ रजनीकांत, डॉ कार्तिक उरांव, डॉ जसीम अख्तर, डॉ परिणीति प्रिया, प्रधान लिपिक सोनी रविदास, बीपीएम रंजीत कुमार सिंह, प्रबंधक पंकज शर्मा, भवेश कुमार सिंह, मोईन अंसारी, हेमलाल दास समेत सहिया, सेविका, सहायिका एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *