Ad image

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में 8 जनवरी को लगेगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, तैयारी को लेकर बीएलटीएफ की बैठक सम्पन्न

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में 8 जनवरी को लगेगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, तैयारी को लेकर बीएलटीएफ की बैठक सम्पन्न

संवाददाता : बरही

बरही अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला की तैयारियों को लेकर बीडीओ जयपाल महतो की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि इस प्रखंड स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा सेवा के साथ-साथ मातृ स्वास्थ्य, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, आईईसी-परिवार कल्याण, मोतियाबिंद जांच, आंख-कान-गला (ईएनटी) जांच, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग जांच, पोषण परामर्श जैसी सेवाएं दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त आरटीआई/एसटीआई/एड्स नियंत्रण, कुष्ठ रोग, टीबी, मलेरिया जांच, अंधापन की रोकथाम हेतु नेत्र जांच, तंबाकू व धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूकता, कैंसर नियंत्रण जागरूकता, व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता तथा पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। डॉ. ज्ञानी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में भारतीय चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी से संबंधित जांच और परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। मेला को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए विभिन्न पंचायतों में प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों समेत आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। बैठक में जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी, एचएम सुधांशु शेखर, एमटीएस मो इरशाद, बैम गौतम कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *