Ad image

झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कल बरही में साइकिल रैली का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कल बरही में साइकिल रैली का आयोजन

जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भागीदारी की अपील

बरही

झारखंड राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय, बरही द्वारा 13 नवंबर 2025 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी बरही जयपाल महतो द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों तथा एवं आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। रैली का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे बरही चौक से होगा। यह रैली फॉरेस्ट हाउस बरही तक लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः बरही चौक लौटेगी। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा का स्मरण करना, राज्य की एकता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि साइकिल रैली न केवल राज्य की उपलब्धियों का प्रतीक होगी, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का भी संदेश देगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *