Ad image

झारखंड उच्च विद्यालय पंचरुखी तिलैया में समारोह आयोजित कर दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखंड उच्च विद्यालय पंचरुखी तिलैया में समारोह आयोजित कर दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। झारखंड उच्च विद्यालय पंचरुखी तिलैया में दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक शिवशंकर सिंह, प्रिंसिपल उमाशंकर सिंह एवं अध्यक्ष मिहीलाल मांझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिवशंकर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की पहचान होते हैं और अनुशासन व मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को डायरी, पेन और कॉपी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक अशोक यादव, प्रदीप कुमार, बबलू कुमार, अजय कुमार, श्रवण कुमार, शिक्षिका गायत्री कुमारी, संगीता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *