Ad image

विभावि में 19 जनवरी को स्वामी विवेकानंद पर समारोह का होगा आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विभावि में 19 जनवरी को स्वामी विवेकानंद पर समारोह का होगा आयोजन

रामकृष्ण मिशन, मोराबादी, रांची के सचिव स्वामी भवेशानंद जी होंगे मुख्य वक्ता

हजारीबाग

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती समारोह 19 जनवरी 2026 के पूर्वाहन 11 बजे स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में रामकृष्ण मिशन रांची के सचिव स्वामी भवेशानंद जी महाराज, मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा होंगे।

- Advertisement -

आयोजन से जुड़े राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाया जाता है। परंतु उस दिन रामकृष्ण मिशन में कई प्रकार के कार्यक्रम होते हैं जिसके कारण वहां के कोई भी संन्यासी किसी अन्य कार्यक्रम के लिए समय नहीं दे पाते हैं। कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा चाहते थे की रामकृष्ण मिशन के कोई संयासी आए और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करें। इसीलिए यह कार्यक्रम 19 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विकसित भारत से संबंधित स्वामी विवेकानंद की अवधारणा तथा भारतीय दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला जाएगा। चरित्र निर्माण विषयक प्रशिक्षण एवं प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया जायेगा। यह सत्र हजारीबाग विवेकानन्द युवा महामंडल के सहयोग से आयोजित होना है। अंत में युवा सप्ताह के दौरान भिन्न-भिन्न विभागों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

विश्वविद्यालय समेत सभी सहयोगी संस्थाओं के हितधारकों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के संयोजक डॉ सुबोध कुमार सिंह ‘शिवगीत’ एवं युसेट के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने दी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *