बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन. 127 आवेदन प्राप्त हुए सभी का ऑन स्पॉट निष्पादन
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायती राज अधिकारी अनुप कुमार कच्छप, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ विजय कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्ना रानी कुंज, मुखिया अब्बास अंसारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष कद्रुश अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 127 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी लोगों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में सबसे अधिक आवेदन आयुष्मान कार्ड के लिए 35 और नया राशन कार्ड के लिए 20 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र के 14, स्थानीय प्रमाण पत्र के 19, आय प्रमाण पत्र के 10, जन्म प्रमाण के 07, मृत्यु प्रमाण पत्र के एक, वृद्धा पेंशन के 16, मनरेगा जॉब कार्ड के लिए 05 आवेदन प्राप्त हु।
जिसे मौके पर ही अधिकारियों ने ऑन स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कर दिया। शिविर में मंइयां सम्मान योजना एवं अबुआ आवास योजना का आवेदन जमा नही होने से लोगों ने नाराजगी जताई। बीडीओ रोशमा डुंगडुंग ने बताया कि मंइयां सम्मान योजना का आवेदन शिविर में लेने का कोई निर्देश प्राप्त नही हुआ जबकि आवास का सत्यापन करके भेज दिया गया है। इस अवसर पर पंसस मुनिया देवी, सीआई सुरेन्द्र पासवान, बीपीओ उज्जवल किशोर, डॉ जसीम अख्तर, प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मिंटू रजक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीएओ अशोक ठाकुर, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तीम महतो, बीएफटी दिलीप दास, पंचायत सेवक प्रदीप कुमार मेहता, संजय कुमार, संतोष कुमार, अरुण हितैषी, इम्तियाज अंसारी, अर्पणा दास, अनिमेष सिंह, सुधीर पासवान, राहुल कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

