Ad image

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन 775 मरीजों ने इलाज करवाया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन 775 मरीजों ने इलाज करवाया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बडकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड सरकार के निर्देशनुसार चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कुल 21 स्टाल लगाये गए। जिसमें पूछताछ, पंजीकरण, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, ईएनटी जांच, मोतियाबिंद जांच, दंत चिकित्सा जांच, किशोरी जांच, युवा मैत्री, पोषण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीवी जांच, मलेरिया जांच, धूम्रपान निषेध, कैंसर नियंत्रण जागरूकता, भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद होम्योपैथी, आयुष्मान भारत, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श, योग एवं ध्यान, एक्स-रे और ईसीजी इत्यादि जांच का शामिल था। कार्यकर्म का उद्घाटन प्रमुख फुलवा देवी बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मेला में लगभग 775 लोगों ने इलाज कराया। इस दौरान डॉक्टर अविनाश कुमार ने स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को दी तथा जागरूक किया। तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के कई उपाय भी बताए। मौके पर प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल, डॉक्टर अविनाश कुमार, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, प्रभु राम, मुखिया वासुदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास, एच एम मृत्युंजय सिंह, आशीष वर्मा, नसीरुद्दीन अंसारी, अशोक कुमार, मनोज कुमार, नितेश रंजन, तरुण कुमार शर्मा, नंदलाल कु दास, दीपक केरकेट्टा, रंजीत ठाकुर, प्रभा बोलूग ,अमित लाल गुप्ता, प्रियंका कुमारी ,राकेश रंजन के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *