Ad image

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 जनवरी को लगेगा स्वास्थ्य मेला

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 जनवरी को लगेगा स्वास्थ्य मेला

बड़कागांव रितेश ठाकुर

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 9 जनवरी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

जिसमें पूछताछ, पंजीकरण, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, ईएनटी जांच, मोतियाबिंद जांच, दंत चिकित्सा जांच, किशोरी जांच, युवा मैत्री, पोषण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीवी जांच, मलेरिया जांच, धूम्रपान निषेध, कैंसर नियंत्रण जागरूकता, भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद होम्योपैथी, आयुष्मान भारत, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श, योग एवं ध्यान, एक्स-रे और ईसीजी इत्यादि जांच का स्टॉल लगाया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि ग्रामीण ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का जांच कराएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से हेल्थ मैनेजर मृत्युंजय सिंह, नंदलाल दास के अलावा कई लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *