बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चलाई गई छापामारी अभियान 19 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम केन्दुआ वन एवं चांदगढ़ में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान चलाई गई। विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने कार्रवाई करते हुए बरकट्ठा थाना में 19 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। अधिकारियों ने ग्राम केन्दुआ वन निवासी भुनेश्वर मोदी पिता नागो मोदी, सोमर ठाकुर पिता दौलत ठाकुर, मुकेश ठाकुर पिता सहदेव ठाकुर, अजय ठाकुर पिता छट्ठू ठाकुर, रामचन्द्र ठाकुर, जीतन ठाकुर पिता स्व बालकी ठाकुर, अजीम अंसारी पिता स्व रज्जाक अंसारी, महेन्द्र मोदी पिता बासुदेव मोदी, रामदेव राणा पिता स्व जगदीश राणा, सुधीर मोदी पिता लधन मोदी, कृष्णदेव मोदी पिता अर्जुन मोदी, हरेन्द्र शर्मा पिता बिंदु शर्मा, ग्राम चांदगढ़ निवासी जागेश्वर यादव पिता ननकू यादव, राधेश्याम यादव पिता झखर महतो, किशुन यादव पिता चतुरी यादव, संजय यादव पिता थानु यादव, मौलाना सिद्दीक अंसारी पिता ईमान मियां, कलीम अंसारी पिता हुसैनी मियां, जाकिर अंसारी पिता युनिश अंसारी को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है।

