Ad image

शादी समारोह में शामिल होने आई महिला बनी चेन स्नेचिंग का शिकार

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

शादी समारोह में शामिल होने आई महिला बनी चेन स्नेचिंग का शिकार

बरही

बरही थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में मंगलवार को पूजा कार्यक्रम के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अजय कुमार गुप्ता ने बरही थाना में लिखित शिकायत दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार गुप्ता, उम्र लगभग 46 वर्ष पिता स्वर्गीय अगनाना गुप्ता, ग्राम इमराव, जिला बक्सर (बिहार) निवासी हैं। वे अपनी पत्नी बीणा/अमानी देवी के साथ बरही शास्त्री नगर स्थित अपने जीजा रूपेश प्रसाद गुप्ता के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

- Advertisement -

पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से बताया मंगलवार को सुबह करीब 11:06 बजे देवी पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जब वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लौट रहे थे, उसी दौरान पटना रोड स्थित एसबीआई अपर मार्केट के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी पत्नी के गले से करीब 15 ग्राम वजन की सोने की चेन उड़ा ली। जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ से दो लाख की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने बरही थाना पहुंचकर मामले की लिखित सूचना दी और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में बरही थाना के पुलिस निरीछक सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोर की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *