बरही डीएवी में नए सत्र का नामांकन प्रारंभ , कक्षा नर्सरी के लिए मात्र 500 रुपए शुल्क
संवाददाता : बरही
डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में सत्र 2026- 27 के लिए नामांकन प्रारंभ हो गया है। कक्षा नर्सरी से लेकर नवम तक सीमित संख्या में सीटों की उपलब्धि है। सभी अभिभावकों से अनुरोध है शीघ्र अति शीघ्र अपने बच्चों के भविष्य सुधारने के लिए विद्यालय में नामांकन कराएं। नामांकन फार्म विद्यालय के काउंटर पर15 नवंबर से उपलब्ध है। कक्षा नर्सरी के लिए छात्र-छात्राओं की उम्र 1 अप्रैल 2026 को कम से कम 3 वर्ष पूरी होनी चाहिए तथा इसके लिए नामांकन शुल्क 500 रुपए मात्र है। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष कुमार मैढ़ ने कहा कि बच्चों का भविष्य उनके मजबूत और बेहतर नींव पर निर्भर करता है।अतः मजबूत और बेहतर नींव के लिए आप अपने बच्चों का नामांकन डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में अवश्य कराए। विद्यालय का रिजल्ट दसवीं और बारहवीं कक्षा में सदैव सत प्रतिशत रहा है। अतः अपने बच्चों के लिए एक बेहतर संस्थान का ही चुनाव करें।

