पत्नी से झगड़ा कर युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत
इचाक
थाना क्षेत्र के मोक्तमा गांव मे बीते रात निवासी रोहित प्रसाद मेहता (उम्र करीब 35 वर्ष) पिता दुलेश्वर महतो ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौज करता रहता था। इससे तंग आकर पत्नी ऊषा देवी दो दिन पूर्व अपने मायके चली गई। रोहित बार बार उसे बुला रहा था लेकिन वह झगड़ा होने के डर से वापस नहीं आ रही थी। इससे नाराज होकर रोहित कभी अपनी मां तो कभी अपने बेटे से झगड़ा करने लगा। और रविवार की शाम को उस ने मोक्तमा के छबेलवा स्थित अपने घर में ही रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़े और उसे फंदे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित बाहर में रहकर मजदूरी करता था और दो माह पूर्व ही अपने घर आया था। उसके तीन छोटे छोटे बेटे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर घटना को लेकर इचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शेख भिखारी अस्पताल मे पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौपा गया.

