Ad image

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आसिफ रजा को मिला प्रशासनिक संरक्षण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आसिफ रजा को मिला प्रशासनिक संरक्षण

सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार की पहल पर शुरू हुई प्रक्रिया

बरही

बरही प्रखंड के करियातपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम सलोन के आसिफ रजा के लिए मंगलवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। दादी के निधन के बाद महज़ कुछ ही दिनों में आसिफ पूरी तरह अकेला पड़ गया था। उसका सहारा बने दादा मो. रफीक अपने पोते के भविष्य को लेकर गहरी चिंता में थे। उन्होंने इस स्थिति की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने पूरी घटना को ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और जिला उपायुक्त तक पहुंचाया। ट्वीट सामने आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने आसिफ की देखभाल, शिक्षा और आवश्यक सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए आसिफ रजा को आधिकारिक रूप से संरक्षण में ले लिया। जिला प्रशासन ने उसके नाम पर स्पॉन्सरशिप योजना स्वीकृत कर दी है, जिसके तहत अब आसिफ सरकारी सहयोग में रहकर बिना चिंता पढ़ाई जारी रख सकेगा। आसिफ रजा और उनके दादा मो. रफीक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने मुश्किल समय में उनका हाथ थामा है। मौके पर करियातपुर पंचायत के मनोज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार, रतन लाल प्रजापति, मो. फिरोज, दिनेश प्रजापति सहित कई समाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *