कपका गांव में जन वितरण प्रणाली दुकान का पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने किया उदघाटन
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। कपका गांव में उज्जवल महिला मंडल जन वितरण प्रणाली दुकान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने फिता काटकर उदघाटन किया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, मुखिया कमलेश कुमार, पंचायत समिति डालेश्वर पंडित, समिति की अध्यक्ष गुड़िया देवी, सचिव मालती देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी मौजूद थीं।
जानकी यादव ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड धारकों तक मुफ्त राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर दुकान खोला जा रहा है जिससे लोगों को सहूलियत हो। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सभी परिवार को उनकी ज़रूरत के अनुसार आनाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीण इलाकों में खाद्य सुरक्षा योजना घर घर तक पहुंचेगी। इस अवसर पर मनोहर चौधरी, भुवनेश्वर रविदास, भोला प्रसाद, देवनंदन प्रसाद, राजू मंडल, अशोक सिंह, गणेश यादव, वीरू पासवान, जगन्नाथ रविदास, परमेश्वर रविदास, बाबूलाल भुइयां, कारू भुइयां, घनश्याम महतो, धनेश्वर राणा, मनोज राणा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

