बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण
चौपारण
चौपारण प्रखंड के मनगढ़ में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनगढ़ में बन रहे चहारदीवारी का निरीक्षण करने बरही विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव निरीक्षण करने पहुंचे। मुकुंद साव ने बताया कि चहारदीवारी के निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। निर्मित दीवार में पानी नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा है। जैसा कि देखने में पता चलता है मटेरियल में भी गुणवत्ता नहीं है। पुराने सामग्री का भी उपयोग किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा चिंता का विषय यह है कि जिस विद्यालय में लगभग 500 छात्राएं पढ़ाई करती है वहां विगत कई दिनों से गेट नहीं है और गेट जो लगाने के लिए लाया गया है वह काफी कमजोर है। गेट के ऊपर जो तीर होती है वह भी नहीं लगी हुई है जिससे आसामाजिक तत्व के लोग गेट के अंदर घुस सकते हैं। संवेदक के मुंशी तन्मय यादव को कहा गया है कि 5 दिनों के अंदर आप गेट लगा दे। नवनिर्मित दीवार में नियमित पानी देते रहे और गुणवत्ता में सुधार लाएं। अन्यथा वरीय अधिकारियों एवं सांसद, विधायक से आपकी शिकायत की जाएगी। इस क्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार साव, भाजपा नेता व भोजपुरी गायक जन्मेजय कुमार सिंह शामिल थे एवं विद्यालय की वार्डेन सह शिक्षिका ललिता कुमारी, पूर्व वार्डेन सह शिक्षिका संघमित्रा कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

