परेवातरी में भव्य शिव हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव : तलसवार पंचायत के कोयलंग परेवातरी में भव्य शिव हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पुजन किया गया। यज्ञाचार्य पंडित ईश्वरी पाण्डेय ने मंत्रोच्चार कर पुरे विधि – विधान से पुजारी अरूण महतो – अनिता देवी एवं केदार महतो – बसंती देवी के द्वारा पूजा अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी गई। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर पताका लहराते हुए जयघोष कर सैकड़ों भक्तों ने नगर भ्रमण किया एवं गगनचुंबी नारों के साथ भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में सहयोग किया। मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष महतो, सचिव प्रेमचंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष टुकेश्वर कुमार, उपाध्यक्ष गणेश कुमार, सह सचिव बंधन महतो, संरक्षक जयनाथ महतो, कार्यकारिणी सदस्य ग्राम अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, ग्राम सचिव ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, कोषाध्यक्ष राजु कुमार, महिला सदस्य सुनीता देवी, कंचन देवी, यशोदा देवी, सरोज कुमार, गीता देवी, अप्पु कुमार, राहुल कुमार, कैलाश प्रसाद, बिहारी कुमार, इन्द्रनाथ महतो, मोहन महतो, रिंकु कुमार, रुपेश कुमार, रोहित कुमार, तुलेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, प्रकाश महतो, विनोद महतो, विजय कुमार, नंदलाल महतो, अवधेश कुमार, गुरुदयाल महतो, लखन सोनी, सरोज सोनी, राजु सोनी, रंजीत कुमार, बादल कुमार, पप्पू कुमार, सुधीर महतो समेत सैकड़ों महिला, पुरुष शामिल हुए।

