Ad image

नववर्ष पर भाजपा नेता टोनी जैन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नववर्ष पर भाजपा नेता टोनी जैन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट

हजारीबाग

नववर्ष के शुभ अवसर पर भाजपा नेता टोनी जैन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर टोनी जैन ने नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी तथा नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान टोनी जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ जमीनी स्तर से जुड़े छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जाती हैं।

- Advertisement -

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन जी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर टोनी जैन ने नितिन नवीन जी को झारखंड आगमन का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। जिस पर नितिन नवीन जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और कहा कि वे शीघ्र ही झारखंड आएँगे। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रवास के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे, ताकि प्रदेश में संगठन को और सशक्त किया जा सके और आगामी समय में झारखंड में भाजपा की सरकार के गठन की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए जा सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *