Ad image

कटकमसांडी पूर्वी मंडल में भाजपा का संवाद कार्यक्रम, संगठनात्मक मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कटकमसांडी पूर्वी मंडल में भाजपा का संवाद कार्यक्रम, संगठनात्मक मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

हज़ारीबाग़

हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटकमसांडी पूर्वी मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा परिवार के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित हुए। इस अवसर पर नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनसे संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन की आशा व्यक्त की गई। संवाद कार्यक्रम के दौरान कटकमसांडी पूर्वी मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी योजनाओं, क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं संगठन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

- Advertisement -

बैठक में बूथ स्तरीय संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क और संवाद अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, जिला परिषद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, महामंत्री राकेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व कंसार मुखिया रामकुमार मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर सिंह, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, भाजपा नेता विनोद सिंह, गदोखर मुखिया नारायण साव, गोबिंद यादव, राजेश ठाकुर, पवन गिरि, मनीष चौधरी, रूपदेव यादव, दुरजय प्रसाद, अजीत दास, अनिल कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *