Ad image

डिवाइन स्कूल के सौजन्य से 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डिवाइन स्कूल के सौजन्य से 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में 100 गरीब, निसहाय एवं जरुरत मंदों के बीच कंबल बांटा गया। निदेशक आईपी भारती ने लोगों के बीच कंबल वितरण करते हुए सबों से आशीर्वाद लिया। कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय हमेशा से गरीबों के सेवा हेतु प्रयासरत है।

- Advertisement -

साथ ही बताया कि विद्यालय पहुंच कर कंबल लेने में असमर्थ लोगों को उनके गांव में घर पहुंच कर कंबल वितरण किया गया है। प्राचार्य सायन मुखर्जी ने अभिभावकों व शिक्षकों से भी अपील किया कि वे लोग भी अपने क्षेत्र के कम से कम एक गरीब व जरूरतमंद मंद व्यक्ति की मदद अवश्य करें। सफल बनाने में शिक्षक मनोज कुमार, राजोली महतो, कमलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *