खोड़ाहर पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में 51 लोगों के बीच कंबल वितरण, प्रमुख बीडीओ समेत मुखिया रहे मौजूद
बरही
बरही प्रखण्ड के ग्राम पंचायत खोड़ाहर अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी केवाल में ठंड से बचाव के उद्देश्य से 51 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो, स्थानीय मुखिया अनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे।
कंबल प्राप्त करने वालों में सरजू बिरहोर, किरण देवी, प्रकाश बिरहोर, रुक्मिणी देवी, सोनिया देवी, गायत्री देवी, काजल देवी, कुंती देवी, देवंती देवी, कविता देवी, अंजली देवी, रोहणी देवी, मिथुन बिरहोर, शांति देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, अंजू देवी, रणजीत बिरहोर सहित कुल 51 लोग शामिल थे। बरही बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद बिरहोर परिवारों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे लोगों को हर संभव सहायता दी जाती रहेगी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

