ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन
हजारीबाग
ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग की प्रखंड स्तरीय बैठक इचाक प्रखंड अंतर्गत इकरा अकैडमी गैाहरबंदा में की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दस्तगिर अंसारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से राज्य महासचिव सलीम रजा, जिला अध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मो फीरोज कोषाध्यक्ष समसुल अंसारी, एवं जिला महासचिव अधिवक्ता मो सिराज अंसारी, अधिवक्ता मो आफताब आलम शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष दस्तगीर आलम ने सभी राज्य एवं जिला के पदाधिकारीद्वय का माल्यार्पण कर स्वागत किया, तत्पश्चात कलमे कुरान की तिलावत से मीटिंग का आगाज किया गया। जिला अध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी ने मोमिन कॉन्फ्रेंस के इतिहास एवं उपलब्धियां पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने आबा वो अजदाद की कुर्बानियों को याद की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में मोमिन कॉन्फ्रेंस के आबा वो अजदाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं अपने जान की कुर्बानी दी।
शहीद शेख भिखारी को याद करते हुए उनके संघर्षों को विस्तार पूर्वक बताया एवं खराज ए अकीदत पेश की। उन्होंने बताया कि अब्दुल कयूम अंसारी, असीम बिहारी, बत्तख मियां अंसारी जैसे देशके मतवालों ने न सिर्फ देश की खिदमत की बल्कि समाज में कई महत्वपूर्ण कार्य किये। वे मोमिन कॉन्फ्रेंस को सींचने एवं कौम व मिल्लत और मुल्क की खिदमत करने का जो जज्बा मोमिन कॉन्फ्रेंस के सदस्यों में भरा है हम सब मिलकर उसे जिंदा रखने और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कौम की हालत तब तक नहीं सुधर सकती, जब तक उस कौम में शिक्षा का मयार बुलंद ना हो। इसीलिए अल्लाह ताला ने सबसे पहले इल्म हासिल करने को फर्ज करार दिया। इल्म हासिल करना हर मर्द और औरत पर फर्ज है।
राज्य सचिव सलीम रजा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज के वक्त में कौम की एकता सब की जरूरत है और यह बगैर शिक्षा के हासिल नहीं की जा सकती है। जिला कोषाध्यक्ष सह शिक्षक मो शमशुल अंसारी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले 18 जनवरी को हजारीबाग जिला कार्यालय में बाबा ए कौम बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल कयूम अंसारी के सालाना बरसी के मौके पर उन्हें खराजे अकीदत पेश की जाएगी जिसमें आप सभी लोग शामिल हों। गांव के सचिव मो शहादत अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मोमिन कॉन्फ्रेंस को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। प्रखंड अध्यक्ष दस्तगीर अंसारी ने कहा कि बहुत ही जल्द इचाक प्रखंड में मोमिन कॉन्फ्रेंस के बड़े जलसे का आयोजन किया जाएगा। इस मौक पर मो सलाम, मो समीर, मो शमीम, मो मासूम अंसारी, मो उस्मान अंसारी, मो महमूद अंसारी, मोहम्मद सिकंदर अंसारी मो शमसुद्दीन अंसारी, मो नौशाद आलम, मो असद रजा के अलावे कई और लोग शामिल थे

