Ad image

धर्मांतरण के खिलाफ मुखिया राजेन्द्र प्रसाद का सख्त तेवर, महिला-पुरुष ग्रामीणों ने एकजुट होकर किया विरोध

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

धर्मांतरण के खिलाफ मुखिया राजेन्द्र प्रसाद का सख्त तेवर, महिला-पुरुष ग्रामीणों ने एकजुट होकर किया विरोध

बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत क्षेत्र के कोरियाडीह में धर्मांतरण के कथित प्रयासों को लेकर पंचायत मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को मुखिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण एकत्रित हुए और स्पष्ट शब्दों में धर्म परिवर्तन से जुड़ी किसी भी गतिविधि को पंचायत क्षेत्र में न करने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने संबंधित लोगों को समझाया और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत की भूमि पर किसी भी तरह का जबरन, लालच देकर या भ्रम फैलाकर धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं तो पंचायत स्तर पर कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों से शांति बनाए रखते हुए सजग रहने की अपील की।उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है, लेकिन समाज में फूट डालने वाले कार्यों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत एकता और भाईचारे की मिसाल रही है। इस दौरान सुरेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार, अनिल प्रसाद, बसंत प्रसाद, उमेश प्रसाद, विकास कुमार, दिवाकर प्रसाद कुशवाहा, मोहन प्रसाद, किशोर प्रसाद, सुभाष प्रसाद, विशेश्वर महतो, लवकुश कुमार, चंदन कुमार, जोगेश्वर कुमार, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पंचायत में शांति, सद्भाव और परंपराओं की रक्षा हर हाल में की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *