मध्य विद्यालय बरकट्ठा में संकुल स्तरीय बैठक. शिक्षक आधारित आकलन, शिक्षण योजना पर चर्चा
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में शुक्रवार को कन्या मध्य विद्यालय एवं मध्य विद्यालय बरकट्ठा का संयुक्त संकुल स्तरीय बैठक हुई। जिसमें संकुल अंतर्गत कक्षा एक और दो में हिंदी भाषा की कक्षा का संचालन करने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। अध्यक्षता संकुल साधन सेवी राम कृष्ण पांडेय ने की संचालन अनंत पांडेय ने किया। शुरुवात जिला द्वारा निर्गत ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम के क्रियान्वयन से किया गया।
कक्षा संचालन के दौरान यू डू के अंतर्गत कक्षा एक में अक्षर मात्रा पर ध्यान देने तथा कक्षा दो में ब्लेंडिंग, स्वतंत्र पठन तथा कॉम्प्रिहेंशन पर विशेष रूप से कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। बच्चों को समूह में कार्य करना तथा बाल साहित्य आधारित प्रश्नों पर जानकारी दी गई। एफएलएन कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार लाल ने शिक्षको द्वारा किये जा रहे आकलन एवं ओआरएफ की जानकारी दी ताकि स्थिति बेहतर हो सके। मौके पर शिक्षक छत्रु राम महतो, स्वामी रामतीर्थ कुमार, प्रदीप कुमार मेहता , सीताराम सिंह, चरका टुडू, राजेंद्र कुमार, भीखन प्रजापति, पोखराज प्रसाद, मोहन रविदास, उमा कुमारी, कविता कुमारी, इंदु देवी, रेणु देवी समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

