Ad image

ठंड में राहत की पहल : कोरियाडीह में 140 जरूरतमंदों के बीच जनप्रतिनिधियों ने बांटे कंबल

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ठंड में राहत की पहल : कोरियाडीह में 140 जरूरतमंदों के बीच जनप्रतिनिधियों ने बांटे कंबल

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचयात के कोरियाडीह क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन नंदलाल कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुल 140 जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, समाजसेवी ममता देवी, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा एवं पंचायत समिति सदस्या संतोषी कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

- Advertisement -

जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम मानवीय संवेदना का प्रतीक हैं। जब जनप्रतिनिधि और समाजसेवी एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो उसका सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता है। इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर होते रहना चाहिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करना जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम सीधे तौर पर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्चा जनसेवा का भाव है। आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर किए जाएंग।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के गरीब, वृद्ध एवं असहाय लोगों की सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है। ठंड के समय कंबल उनके लिए बहुत आवश्यक होता है। पंचायत के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। आने वाले समय में भी पंचायत स्तर पर इसी प्रकार के जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे। समाजसेवी ममता देवी ने कहा कि समाज सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता का कर्तव्य है। जरूरतमंदों की मदद से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। महिलाओं को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आकर योगदान देना चाहिए। सामूहिक प्रयास से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।उप मुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि पंचायत में सामाजिक सहयोग और आपसी सद्भाव बनाए रखना हमारा उद्देश्य है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम ठंड से जूझ रहे गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत हैं। इस आयोजन में सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। आने वाले समय में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख लोग उपस्थित। इस मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, समाजसेवी ममता देवी, पंचायत समिति सदस्या संतोषी कुमारी, उप मुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, पंचयात सचिव सरोज कुमार, वॉर्ड सदस्य रूपमनी देवी, मो. हसमत, बसंती देवी, अर्चना देवी, बालेश्वर प्रसाद, रवीना खातून, दिवाकर प्रसाद कुशवाहा, रामजी प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद, गजो यादव, नरेश कुमार वर्मा, अजीत प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, निरंजन प्रसाद, लालधारी महतो, संतोष प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद, प्रकाश साव, अभिषेक कुमार, विकाश यादव, बसंत प्रसाद, अरविंद कुमार भारती, प्रकाश प्रसाद, अनिल प्रसाद, ब्रह्मदेव यादव, सफदर अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व लाभुक मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *