Ad image

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बरही में कार्यक्रम आयोजित, 140 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत को किया गया नमन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बरही में कार्यक्रम आयोजित, 140 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत को किया गया नमन

बरही

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बरही विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चार माईल स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर कांग्रेस की ऐतिहासिक परंपरा और महान योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बरही विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच पार्टी की पकड़ सशक्त बनाने में युवाओं को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

- Advertisement -

प्रदेश युवा महासचिव मनोहर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन ही भविष्य की राजनीति की दिशा तय करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की प्राथमिकता हर प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना है, ताकि पार्टी की विचारधारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश साहू ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी सुनील उरांव ने निभाई। बैठक में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष छोटू गोप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोप, गाजू यादव, छोटेलाल यादव, पयरेलाल यादव, देवचंद यादव, जमुना यादव, परवेज आलम, रितेश कुमार, अरुण यादव, निखिल कुमार, सुनील उरांव, विकास यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और बरही विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को नई दिशा के साथ और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस की 140 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *