Ad image

इचाक प्रखंड में कांग्रेस ओबीसी कमिटी की संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक, कमिटी विस्तार पर हुआ मंथन

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इचाक प्रखंड में कांग्रेस ओबीसी कमिटी की संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक, कमिटी विस्तार पर हुआ मंथन

ओबीसी मोर्चा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है : अजय प्रजापति

हजारीबाग

कांग्रेस कमिटी हजारीबाग ओबीसी मोर्चा की ओर से इचाक प्रखंड में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना रहा। इस बैठक में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति ने की। बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, रमाकांत सिन्हा, किसान मोर्चा के कॉर्डिनेटर दिगम्बर मेहता, ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु देवी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कुशल चंद मेहता, अशोक मेहता, बसंत मेहता, नागेश्वर मेहता, अर्जुन मेहता, सुरेश मेहता, सोनी कुमारी, किशोर कुमार, सागर यादव, अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहें। बैठक के दौरान प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार, कमिटी गठन और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -

अध्यक्षीय संबोधन में कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति ने कहा कि ओबीसी मोर्चा कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आम जनता से सीधे जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन ही भविष्य की राजनीति की दिशा तय करता है, इसलिए हर प्रखंड और पंचायत में मजबूत संगठन खड़ा करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रखंड स्तर पर कमिटी विस्तार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन विस्तार, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

अजय प्रजापति ने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना समय की मांग है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से ही पार्टी जनसमस्याओं को मजबूती से उठा सकती है। उन्होंने संगठन सृजन कार्यक्रम को कांग्रेस के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *