बरही में धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस, मनरेगा बचाने और महात्मा गांधी के सिद्धांतों को संजोने का लिया संकल्प
बरही
बरही प्रखंड के कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि सभा का संचालन कांग्रेस नेता उदय केशरी ने किया। इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख मनोज रजक मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने मनरेगा जैसी ग्रामीण रोजगार योजनाओं को बचाने का संकल्प लिया और महात्मा गांधी के नाम और उनके सिद्धांतों को कभी मिटने न देने का प्रण किया। सभा में जनता से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचितों की आवाज रही है।
आज बरही में हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर झंडारोहण किया और संकल्प लिया कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को किसी भी कीमत पर बचाएंगे, क्योंकि यह ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा है। साथ ही हम महात्मा गांधी के नाम और उनके सिद्धांतों को कभी मिटने नहीं देंगे। गांधीजी के विचार ही कांग्रेस की आत्मा हैं। आज की सभा में हमने जनता के कई मुद्दों पर चर्चा की और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले समय में झारखंड की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने और ग्रामीण वंचितों की सेवा में प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, उदय केसरी, रिजवान अली, मिनु खान, मो. गुलजार, पंकज पासवान, मुकेश पासवान, रोहित ठाकुर, मोहम्मद अरमान, अशोक सिंह, राजू राणा, अजय पासवान, जितेंद्र केशरी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

