Ad image

बरकट्ठा में कांग्रेसियों ने पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया. बांटीं मिठाइयां

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा में कांग्रेसियों ने पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया. बांटीं मिठाइयां

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। बरकट्ठा चौक में कांग्रेस पार्टी ने स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने झंडोत्तोलन कर किया। मौके पर कांग्रेसियों ने लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। प्रदीप मंडल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज 140 वां स्थापना दिवस मना रहा है। कहा कि आज का दिन कांग्रेसियों के लिए गर्व का दिन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है। इसलिए आज कांग्रेस के 140वां स्थापना दिवस पर हम संकल्प ले कि मनरेगा को बचाएंगे, मजदूर के हक की रक्षा करेंगे, हर हाथ को काम, हर पेट को भोजन और देश मे फिर से न्याय वाला विकास लाएंगे।

- Advertisement -

वरिष्ठ नेता मणिलाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है। कांग्रेस की पहचान यही है गरीब, मजदूर, किसानों के साथ और यही हमारी राजनीति की असली ताकत है। मनरेगा में महात्मा गांधी के नाम को हटाने का भी विरोध किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिलाल चौधरी, गुरुदेव सिंह, सरफराज अहमद, सराज खान, अल्ताफ अंसारी, इसराफील अंसारी, विजय कुमार सिंह, लक्ष्मन कुमार, संतोष साव, अजमल राजा, प्रकाश कुमार, श्यामलाल नायक, तजरैल हुसैन, मोहम्मद वसीम अकरम, फरीद अंसारी, सीताराम मांझी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *