सिंघरावां में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, मुखिया बीरेंद्र रजक ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया प्रोत्साहित
चौपारण
सिंघरावां पंचायत के ग्राम नया सिंघरावां में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच ग्राम केवला बनाम ग्राम पेटादरी के बीच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद ग्राम केवला ने जीत दर्ज कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि ग्राम पेटादरी उपविजेता रही और उसे द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बच्छई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, मुखिया संतोष सिंह, पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, वार्ड सदस्य शिवकुमार प्रजापति एवं समाजसेवी अलाउद्दीन ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मुखिया बिरेन्द्र रजक ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

