Ad image

बंडासिंघा साहू टोला में भोजपुरी कलाकार रोशन रोही के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बंडासिंघा साहू टोला में भोजपुरी कलाकार रोशन रोही के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा साहू टोला में राधा कृष्ण क्लब के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया ललिता देवी, पूर्व मुखिया गुड्डी देवी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, झारखंड आंदोलन कारी धीरेंद्र पांडेय, पंसस प्रतिनिधि संजय कुमार साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जानकी यादव ने आयोजकों को छठ महापर्व और बड़का पर्व के समापन पर भोजपुरी कलाकार रोशन रोही समेत अन्य कलाकार को लाने के लिए सभी ग्राम वासी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान रोशन रोहित के गीत इस दुनिया में सब कुछ प्यार मत करना के गाने पर युवकों ने जमकर थिरका। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में पल्लवी झा, बालगोविंद यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने व सुनने बंडासिंघा गांव के अलावे आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मौके पर जितेंद्र चंद्रवंशी, ईश्वर साव, शंकर साव, मुकेश कुमार, परमेश्वर साहू, अर्जुन साव, मेघलाल साव, प्रयाग, बिनोद साहू समेत हजारों दर्शक व कमिटी के लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *