Ad image

उप प्रमुख अमेरिका महतो ने निजी खर्च से बुलडोजर चलाकर कीचड़ व जलजमाव से दिलाई राहत

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

उप प्रमुख अमेरिका महतो ने निजी खर्च से बुलडोजर चलाकर कीचड़ व जलजमाव से दिलाई राहत

आपका साथ ही पंचायत का विकास : उप प्रमुख अमेरिका महतो

केरेडारी
सनोज महतो

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में पंचायत के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उप प्रमुख अमेरिका महतो लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बेल चौक से बाजार टांड़ होते हुए श्मशान घाट तक फैले जलजमाव और कीचड़ की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए अपने निजी खर्च से बुलडोजर चलवाया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। बताया जाता है कि इस मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा घरों का पानी सड़क पर गिराए जाने के कारण लगातार जलजमाव की स्थिति बनी रहती थी। यह रास्ता कोदवे, मुगवा टांड़, लोचर और केरेडारी बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां कीचड़ और पानी के कारण बाजार जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

- Advertisement -

जलजमाव की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप ले चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप प्रमुख अमेरिका महतो ने पहल करते हुए बेल चौक से श्मशान घाट तक बुलडोजर चलवाया। इस दौरान जगह-जगह 6 से 7 सोख पिट का निर्माण कराया गया तथा संभावित जलजमाव वाले स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई, जिसमें गुलाब महतो, रामधनी महतो, बुधन महतो और किटी महतो के पुआल के माचा को हटाया गया। उप प्रमुख ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने घरों का पानी सड़क पर न गिराएं, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने और आम लोगों को बाजार जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस पहल से मार्ग की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चों, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उप प्रमुख अमेरिका महतो को बधाई दी और उनके प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से पंचायत का वास्तविक विकास संभव है। इस कार्य में सहयोग करने वालों में सीताराम सिंह, बिरू सिंह, सरोज सिंह, राजदेव, उमेश सिंह, दिलीप सिंह, बसंत यादव, मिस्टर आजाद रहमत अंसारी, परवेज आलम, दिलवर अंसारी, हाजी कयूम अंसारी, कमाल अमरोही, करूं पासवान, रामा महतो, सिकन्दर साव, बालेश्वर महतो, टेकन महतो, गौतम कुमार, विदेशी साव, प्रयाग राणा, द्वारिका महतो, राजेश महतो, संजय महतो, हाजी पुरन मिया, करीम बक्स अली, मुमताज अंसारी, कौसर अंसारी, साहबान अंसारी, साबिर अंसारी, अब्दुल अंसारी, नाजों मियां, शहजाद आलम और तस्लीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *