Ad image

उपमुखिया बलराज यादव ने निजी खर्च से जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

उपमुखिया बलराज यादव ने निजी खर्च से जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

जनता की समस्याओं को समझना और समय पर उनकी मदद करना कर्तव्य है : बलराज यादव

बरही

कड़ाके की ठंड को देखते हुए बरही प्रखंड अंतर्गत डपोक पंचायत के उपमुखिया बलराज यादव ने एक सराहनीय और मानवीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से 20 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस पहल से पंचायत क्षेत्र में राहत और खुशी का माहौल देखा गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपमुखिया बलराज यादव ने कहा कि उपमुखिया होने के नाते जनता की समस्याओं को समझना और समय पर उनकी मदद करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है, ऐसे में थोड़ी-सी मदद भी उनके लिए बड़ी राहत बन जाती है।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी गई। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। मौके पर पंचायत के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उपमुखिया बलराज यादव की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब सरकारी सहायता सीमित होती है, तब जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया ऐसा मानवीय प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। कंबल वितरण के लाभुकों में फूलिया देवी, सुगनी देवी, रेवली देवी, झलिया देवी, डेगन पासवान, गौरवा देवी, रुपिया देवी, शांति देवी, नीतीश यादव, जमनी देवी सहित कई अन्य जरूरतमंद शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *